सनत कुमार बुधौलिया की रिपोर्ट
कोंच (जालौन) । सोमवार देर रात्रि से शुरू हुई रिमझिम बारिश का सिलसिला अभी तक चल रहा है रुक रुक दिन भर से चल रही वारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। कई दिनों से बारिश न होने के कारण खरीफ की फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई थीं, लेकिन समय पर हुई इस बारिश ने किसानों को बड़ी राहत दी है।
जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में मूंग, उड़द, तिल, बाजरा सहित अन्य खरीफ फसलों को इस वर्षा से संजीवनी मिलने की उम्मीद है। खेतों में नमी बढ़ने से फसलों की बढ़वार बेहतर होगी और सिंचाई पर किसानों की निर्भरता भी कम होगी।
किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह समय-समय पर बारिश होती रही तो खरीफ की फसलों का उत्पादन अच्छा होने की संभावना है। वहीं मौसम में ठंडक घुलने से लोगों को उमस और गर्मी से भी राहत मिली। ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के बाद खेतों में किसानों की चहल-पहल बढ़ गई और वे फसलों की देखरेख में जुट गए।