राघवेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट
उरई (जालौन)। शहर के झांसी रोड स्थित रामनगर इलाके में पोलियो अभियान के दौरान कई बच्चों को दवा नहीं पिलाए जाने से क्षेत्र में हंगामा खड़ा हो गया। नाराज अभिभावकों ने मीडिया के माध्यम से शासन-प्रशासन से शिकायत दर्ज कराई है और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।मिली जानकारी के अनुसार, रामनगर निवासी शिवानी पत्नी राहुल का पुत्र शिवांश (डेढ़ वर्ष), सोनम पत्नी सुनील की पुत्री उन्नति (दो वर्ष), छाया पत्नी सत्येंद्र की पुत्री अनाया (दो वर्ष), अंजू लता पत्नी नितीश राज की पुत्री नेत्रा (10 माह) तथा शारदा पत्नी शिवम की पुत्री (4 वर्ष) को पोलियो की खुराक नहीं दी गई।
अभिभावकों का कहना है कि सरकार हर वर्ष बच्चों को पोलियो से बचाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करती है, इसके बावजूद अभियान में लापरवाही होना गंभीर लापरवाही का संकेत है।स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की चूक न दोहराई जाए।
