सनत कुमार बुधौलिया / मुकेश सक्सेना की रिपोर्ट
उरई , कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की उनकी थाना परिसर में स्थित सरकारी आवास पर सर्विस पिस्टल चलने की आवाज आने पर थाने में उपस्थित सिपाही उनके आवास की ओर भागे देखा कि एक महिला सिपाही चिल्लाते हुए जा रही है कि साहब ने गोली मार ली है। सिपाहियों ने आवास पर देखा अरुण जी की सर्विस पिस्टल उनके पास पड़ी है और वह लहू लोहान पड़े हुए है । सिपाही तत्काल उन्हें अस्पताल ली गई जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया वहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। अरुण जी की पत्नी ने पुलिस महिला आरक्षी मीनाक्षी शर्मा के नाम नामजद प्रार्थना पत्र एसपी को दिया है तथा न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा दंड दिलाये जाने की प्रार्थना की है।
