जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने शीत लहर को देखते हुए  गरीब असहाय ग्रामीणों मे वितरण किए 500 गरम कम्मल

Blog

 

ज्ञान चंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

बाँदा।      जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने आज पैलानी तहसील में सर्दी से बचाव हेतु गरीब व असहाय लोगों को 500 कम्बलों का वितरण जिलाधिकारी जे रीभा के साथ किया। इस अवसर पर मंत्री ने तहसील परिसर में महर्षि वेदव्यास के शिष्य महर्षि पैल की मूर्ति एवं ओपेन जिम पार्क का अनावरण किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों, निराश्रितों को सहायता पहुंचाने हेतु आज तहसील पैलानी के विभिन्न गाॅवों पैलानी, पैलानी डेरा, नरी, सिंधनकला, तगडा डेरा, लसडा, पिपरहरी, गुरगवां, शंकर पुरवा, भाथा, नांदादेव, गुगौली, पलरा, जसपुरा आदि ग्रामों के गरीब परिवारों के चिन्हित विभिन्न लाभार्थियों को 500 कम्बलों का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गरीब कल्याण की योजनाओं को मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जमीनी स्तर पर लोगों को लभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र महर्षि वेदव्यास की जन्म स्थली रहा है, जहां पर अनेक ऋषियों ने तप किया है। उन्ही के शिष्य महर्षि पैल के नाम पर ग्राम पैलानी एवं तहसील पैलानी का नामांकरण किया गया है। इस परिसर में महर्षि पैल का उन्होंने पूजन अर्चन के साथ मूर्ति का अनावरण तथा ओपेन जिम का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि गरीब एवं निराश्रित लोगों को शीत ऋतु में सर्दी से बचाव हेतु सरकार द्वारा जनपद बाॅदा की तहसील पैलानी में कम्बलों का वितरण किया गया है।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अंकित कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं तहसीलदार पैलानी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *