बृजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
जालौन। नगर के चुंगी नंबर 4 पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब एक पिकअप गाड़ी की स्टेयरिंग अचानक फेल हो गई। अनियंत्रित हुई पिकअप सड़क किनारे बनी पुलिया से जा टकराई। हादसे के दौरान वहां फल की ठेलिया लगाए बैठी महिला घायल हो गईं।
जानकारी के अनुसार हादसे में घायल महिला गफूरन पत्नी पीरबख्श निवासी मोहल्ला हिरदेशाह टक्कर लगने से घायल हो गयी।महिला के पैर में चोट आई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मौके पर अधिक भीड़ होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
