जर्जर सड़क, जल निकासी व नाला सफाई को लेकर मोहल्लावासियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

Blog

b             b

 

बृजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

जालौन। नगर के भवानीराम मोहल्ला स्थित डॉ. अशोक क्लीनिक के बगल वाली गली में जर्जर सड़क, जल निकासी और नालियों की सफाई की समस्या को लेकर मोहल्लावासियों ने उपजिलाधिकारी जालौन को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि नमामि गंगे योजना के ठेकेदार द्वारा पहले से बनी अच्छी सीसी सड़क को खोदकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। ठेकेदार ने चार दिन में सड़क सही कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन लगभग छह माह बीत जाने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। इससे आए दिन वाहन चालक रास्ते में गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

मोहल्लावासियों ने यह भी आरोप लगाया कि नगर पालिका द्वारा नालियों की सफाई व जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह बंद पड़ी है। शहीद भगत सिंह चौराहे से लेकर जालौन दवा घर के सामने वाले नाले तक वर्षों से सफाई नहीं हुई है, जिसके कारण नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों में भर जाता है। आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए स्थानीय लोग भयभीत हैं।

ज्ञापन में मांग की गई कि नगर पालिका एवं नमामि गंगे विभाग संयुक्त रूप से नालियों की सफाई, जल निकासी की समुचित व्यवस्था तथा खुली नालियों को जालियों से ढकवाने का कार्य कराए, ताकि बच्चों और जानवरों के गिरने की घटनाओं पर रोक लग सके।

इस दौरान अजय पटसारिया, अंजनी शुक्ला, माजिद अंसारी, विवेक, विजय कुमार, वसीम, डॉ. अंशुभाई, जयेश उदैनिया एवं आलोक सिंह तोमर सहित कई मोहल्लावासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *