भीषण गर्मी में रेड क्रॉस सोसाइटी बांदा की अनूठी पहल*  , *पशुओं के लिए 25 पानी के ड्रम और पक्षियों हेतु 100 परईया व दाना वितरित* 

Blog

3

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

 

बांदा। भीषण गर्मी के बीच “नर सेवा नारायण सेवा” और “मानवता हमारा धर्म” के भाव को साकार करते हुए भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, बांदा द्वारा एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक सेवा कार्य किया गया। संस्था की ओर से पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से 25 पानी के ड्रम तथा पक्षियों के लिए 100 परईया (जलपात्र) और दाना वितरित किया गया।

गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी की यह पहल न केवल जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का परिचायक है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करने वाला कदम है।

संस्था के सचिव अमित सेठ ‘भोलू’ ने बताया कि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी हमेशा जरूरतमंदों और मानवता की सेवा के लिए तत्पर रहती है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ते तापमान और जल संकट को देखते हुए पशुओं और पक्षियों के लिए पानी एवं दाने की व्यवस्था करना समय की मांग थी, जिसे संस्था ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए पूरा किया।

इस सेवा कार्य के दौरान रेड क्रॉस समिति के सम्मानित सदस्य संजय गुप्ता, भैरव प्रसाद अग्रवाल, राम बहोरी शिवहरे (पप्पू भैया), पंकज रावत, सुनील सक्सेना, भुनेंद्र रावत, पन्नालाल धुरिया, मनीष श्रीवास्तव, सुनील कुमार दीक्षित, विष्णु ओमर, नईम नेता, पप्पू अग्रवाल, मंगल सिंह, प्रकाश चंद्र प्रजापति, महेश मिश्रा, राज किशोर सोनी, रंजन साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा किया गया यह सेवा कार्य समाज के लिए एक प्रेरणा है, जो यह संदेश देता है कि मानवता केवल इंसानों तक सीमित नहीं, बल्कि पशु-पक्षियों की सेवा भी हमारी जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *