दशहरा एवं दीपावली पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्ता परक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करानें तथा मिलावटी खाद्य पदार्थो के विरूद्व प्रभावी रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही

   राघवेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

उरई ।
आयुक्त महोदया, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ व जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के अनुपालन में आगामी नवरात्रि, दशहरा एवं दीपावली पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्ता परक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करानें तथा मिलावटी खाद्य पदार्थो के विरूद्व प्रभावी रोकथाम हेतु डा० सी०आर० प्रजापति, सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जालौन द्वारा छापेमार कार्यवाही हेतु टीमों का गठन किया गया। टीम द्वारा उरई में स्थित ई- कोमर्स प्लेटफोर्म द्वारा ब्रिकी किये जा रहे प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। राजमार्ग पटेल नगर उरई स्थित ब्लिंक काॅमर्स प्राईवेट लिमिटेड के प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ कुट्टू आटा के 02 नमूनें, किशमिश का 01 नमूना, मॅूगफली दाना का 01 नमूना कुल 04 नमूनें संग्रहित किये गये। गांधी नगर राठ रोड़ उरई पर स्थित एयर प्लाजा रिटेल होल्डिंग प्राईवेट लिमिटेड विशाल मेगा मार्ट प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ किशमिश का नमूना संग्रहित किया गया। सुशील नगर उरई स्थित अरोहना एक्सप्रेस प्राईवेट लिमिटेड प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया व मौके पर पायी गयी कमियों के दृष्टिगत सुधार सूचना जारी की गयी। इस प्रकार आज दिनांक 16.10.2026 को टीम द्वारा 06 निरीक्षण करते हुये 05 नमूने संग्रहित कर जाॅच हेतु सम्बन्धित प्रयोगशाला प्रेषित किये गये। जाॅच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त अग्रेत्तर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेंगी। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री विनोद कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री महेश प्रसाद, कन्हैया लाल यादव, सुनील कुमार, अनिल कुमार कटियार शामिल रहे। डा० प्रजापति नें बताया कि जनपद वासियों को शुद्व एवं सुरक्षित दूध तथा दुग्ध उत्पाद व अन्य खाद्य पदार्थ उपलब्ध करानें हेतु कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी। अभियान के दौरान खाद्य कारोबारकर्ताओं को हिदायत दी जा रही है कि खाद्य पदार्थो में किसी भी तरह की मिलावट न की जाये। जनपद वासियों को शुद्व व सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराने केे उद्देश्य से अभियान निरन्तर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *