अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा। माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद एवं माननीय उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आज दिनांक 12 जुलाई, 2026 को सायं 04:00 बजे से माननीया जनपद न्यायाधीश / अध्यक्षा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा अल्पना जी के निर्देशन व उनकी अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय परिसर, बांदा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण-बांदा सौरव सिंह द्वारा बताया गया कि वृक्षारोपण कार्यक्रम दीवानी न्यायालय परिसर, बांदा में आयोजित किया गया जिसमें माननीया जनपद न्यायाधीश श्रीमती अल्पना द्वारा पर्यावरण के अनुकूल विभिन्न प्रजातियों के फलदार व छायादार पौधो जैसे आम, आवंला, कटहल, नीम इत्यादि का वृक्षारोपण किया गया। इसी कम में प्रवीण कुमार सिंह-प्रथम अपर जिला जज-बांदा, डा० विकास श्रीवास्तव- प्रथम, विशेष न्यायाधीश (एस.सी./एस.टी. एक्ट) बांदा, श्रीपाल सिंह, अपर जिला जज (एफ.टी.सी.), प्रफुल्ल कुमार चौधरी-अति० सिविल जज (सी०डि०), सौरव सिंह- सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा, अर्पिता सिंह, सिविल जज (सी०डि०) (त्वरित), दिव्यकान्त सिंह राठौर – ए०सी० जे०एम० (रेल्वे), पवन सिंह तोमर-सिविल जज (जू०डि०) (त्वरित), मुनि कुमार-सिविल जज (जू०डि०-अतर्रा), आलोक कुमार वर्मा-न्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय नरैनी द्वारा वृक्षारोपण में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया गया। इस अवसर पर पंकज कुमार शुक्ला-जिला वन अधिकारी, राशिद अहमद डी.ई.ओ. आदित्य धुरिया, श्याम कमल,सुभाष व श्री चतुरेश उपस्थित रहें।
