राघवेन्द्र शर्मा उरई (जालौन)। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत वरिष्ठ उप निरीक्षक मोहित कुमार यादव का थाना एट से स्थानांतरण कर दिया है। उन्हें उरई की मंडी चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह स्थानांतरण शनिवार को दोपहर 2 बजे प्रभावी हुआ।थाना एट में मोहित कुमार यादव का छह माह का कार्यकाल सफल और सराहनीय रहा। इस अवधि के दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्होंने लगातार प्रभावी कार्रवाई की।
जनता के प्रति उनका व्यवहार सौहार्दपूर्ण रहा, जिससे पुलिस और आमजन के बीच विश्वास बढ़ा। एट में तैनाती के दौरान उन्होंने पुलिस बल के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कई लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण कराया। गश्त व्यवस्था को मजबूत किया गया और संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई कर कानून का पालन सुनिश्चित किया। उनके नेतृत्व में थाना क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगा।
मोहित कुमार यादव की नई तैनाती से क्षेत्र में बेहतर पुलिस व्यवस्था और जनसुरक्षा को लेकर सकारात्मक अपेक्षाएं जताई जा रही हैं। इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पांडेय, अन्य उप निरीक्षक, कांस्टेबल, क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्ति कार्तिक त्रिपाठी और लल्लन चाच्चा तथा पत्रकार मौजूद रहे।
