बसपा ने मुहम्मद इकलाख को झांसी मंडल प्रभारी बनाया

Blog

 

 

बसपा ने मुहम्मद इकलाख को झांसी मंडल प्रभारी बनाया

– उरई में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागत

राघवेन्द्र शर्मा उरई,(जालौन)। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बहिन कुमारी मायावती के निर्देश पर मुहम्मद इकलाख आरके ग्रुप को झांसी मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है। रविवार कों जनपद आगमन पर सैंकड़ो गाड़ियों का काफला कालपी के द्वार पहुंचकर बसपा कार्यकर्ताओं ने कालपी पुल पर फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।
इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उरई मुख्यालय स्थित अंबेडकर चौराहा पहुंचकर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में भारी उत्साह देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ब्रजेश जाटव,उदय चौधरी,पूर्व जिलाध्यक्ष किशुन लाल पाल व धीरेन्द्र चौधरी, शैलेन्द्र शिरोमणि,पूर्व प्रधान रामअवतार यादव, जिला पंचायत सदस्य गढ़र मनोज याज्ञिक एवं अतर सिंह पाल, पूर्व चेयरमैन जगजीवन अहिरवार,पूर्व कॉर्डिनेटर राजेश जाटव,पूर्व मंडल प्रभारी प्रमोद राजावत,कालपी विधानसभा विधानसभा अध्यक्ष विनोद पाल,माधौगढ़ विधानसभा अध्यक्ष सरदार चौधरी,जिला संयोजक जयप्रकाश कुशवाहा, अमित भारती, हैदरअली शहंशाह,मिथलेश बरसार,नरेंद्र दोहरे, डॉ. रमेश दोहरे, दुष्यंत चौधरी,जावेद जब्बी,सभासद अभिनीष दीक्षित,सगीर अली, आनंद परिहार,मुलायम कठेरिया,कल्पना भारती,आलोक महान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी सूत्रों के अनुसार वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए बसपा बुंदेलखंड क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के साथ ही मुस्लिम समाज को संगठित करने की रणनीति पर कार्य कर रही है। पार्टी नेतृत्व द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपे जाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है और आगामी चुनावों में बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *