नकल विहीन यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क

Blog

 

सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

बांदा:        उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं को नकल विहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बांदा जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार  है। जिलाधिकारी जे. रिभा द्वारा पहले ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश  दे चुके हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार ने परीक्षा से जुड़ी तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में कुल 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें हाईस्कूल के 23,188 तथा इंटरमीडिएट के 19,838 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। परीक्षाओं को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम किए जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि नकल रोकने के लिए सघन उड़न दस्ते (फील्ड यूनिट) गठित किए गए हैं, जो क्षेत्रीय पुलिस के सहयोग से लगातार निगरानी करेंगे। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई छात्र या छात्रा नकल करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित रूप से की जाएगी। जिला प्रशासन का उद्देश्य परीक्षाओं को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और अनुशासन के साथ संपन्न कराना है, ताकि मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *