भर्रीटोला, मानपुर में इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर क्षेत्र का भ्रमण*

Blog

शिव शर्मा की रिपोर्ट

राजनांदगांव । राष्ट्रीय आजीविका मिशन अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के बोरतलाब, डोंगरगांव विकासखंड के डोंगरगांव एवं राजनांदगांव विकासखंड के सुरगी संकुल से 30 प्रतिभागियों को भर्रीटोला, मानपुर में इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर में क्षेत्र का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान बकरीपालन एवं मुर्गीपालन के इनक्यूबेशन सेंटर, ब्रीडिंग सेंटर, टीकाकरण, डिवर्मिंग प्रक्रिया, हितग्राही शेड निर्माण का भ्रमण कराया गया और प्रबंधन के संबंध में जानकारी दी गई। भ्रमण के बाद संकुल प्रतिभागियों द्वारा बकरीपालन ब्रीडिंग सेंटर, मुर्गी अंडा इनक्यूबेशन सेंटर का संचालन किया जाएगा। पशु सखियों को उद्यमी के रूप में विकसित करते हुए हितग्राहियों को बकरीपालन, मुर्गीपालन, टीकाकरण, डिवर्मिंग का लाभ दिलाया जाएगा, जिससे पशु सखी एवं हितग्राही लखपति परिवार बन सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *