आबकारी वृत्त डोंगरगढ़ फरार आरोपी की गिरफ्तारी

शिव शर्मा की रिपोर्ट

राजनांदगांव । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। सहायक आयुक्त आबकारी श्री राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि आबकारी उपनिरीक्षक डोंगरगढ़ श्री अनिल सिंह द्वारा मुखबीर की सूचना पर मड़ीयान से झिंझारी रोड के बीच सिल्वर स्कार्पियों गाड़ी नंबर सीजी 04 एचए 8987 का पीछा करने पर आरोपी गाड़ी खड़ी कर फरार हो गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी के भीतर मध्यप्रदेश निर्मित शराब 5 पेटी रॉयल स्टैग, 20 पेटी बॉम्बे स्पेशल, 20 पेटी गोवा स्पिरिट कुल 45 पेटी 2250 नग पाव कुल जप्त मात्रा 405 बल्क लीटर शराब कुल अनुमानित कीमत 305000 रूपए एवं गाड़ी की अनुमानित मूल्य 50 हजार रूपए कुल जप्ती राशि 805000 रूपए आकी गई है। फरार आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (2) 36 एवं 59 क तहत अपराध दर्ज किया गया था। मरोदा रिसाली जिला दुर्ग निवासी फरार आरोपी संजय लाल पारधी गिरफ्तार कर 13 दिवस के रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है। आबकारी विभाग द्वारा सभी वृत्त प्रभारियों को होटल-ढाबों की नियमित जांच और अवैध मदिरा विक्रय के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *