बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, दिलाई शपथ

 

मंदसौर/नाहरगढ (तुलसीराम राठौर)–
बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को समाप्त करने और आमजन को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार, 5 नवंबर को वन स्टॉप सेंटर मंदसौर द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बाल विवाह से होने वाले सामाजिक, शारीरिक एवं मानसिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। साथ ही बाल विवाह नहीं करने और अपने आसपास भी कहीं बाल विवाह नहीं होने देने की शपथ दिलाई गई।
इस दौरान लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि यदि कहीं बाल विवाह की जानकारी मिलती है तो तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, महिला हेल्पलाइन नंबर 181 अथवा पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते बाल विवाह को रोका जा सके। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाकर बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *