अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
इंदिरा नगर। किड्ज़ी प्री-स्कूल, इंदिरा नगर में दीपावली का पर्व बड़े ही धूमधाम, उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आकर्षक झांकियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सीनियर केजी के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत ‘राम दरबार’ की जीवंत झांकी रही। बच्चों ने भगवान श्रीराम के रावण पर विजय प्राप्त करने के बाद माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटने के प्रसंग को बेहद सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता के बाल स्वरूप में सजे बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके पश्चात विधि-विधान से राम दरबार की आरती उतारी गई और सभी ने भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस आयोजन के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और दीपावली के वास्तविक महत्व से परिचित कराने का सराहनीय प्रयास किया गया।
समारोह में विद्यालय की शिक्षिकाएं अनुजा मैम, आकांक्षा मैम, वैष्णवी मैम, तृप्ती मैम, किरन मैम, चाँदनी मैम, सुमन मैम एवं स्नेहा मैम उपस्थित रहीं। सभी शिक्षिकाओं ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या शालिनी गुप्ता तथा प्रबंधक सौरभ चन्द्र गुप्ता एवं रेखा गुप्ता ने भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पर्व की शुभकामनाएं दीं।
नन्हे बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और मनमोहक प्रस्तुतियों ने इस दिवाली महोत्सव को यादगार बना दिया। पूरा विद्यालय परिसर दीपावली के उल्लास और भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया।