*वृद्धाश्रम में जिला युवा अधिकारी कार्यालय मेरा युवा भारत’ बांदा ने मनाया दिवाली स्नेह मिलन समारोह बांदा।*

   अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा।   जिला युवा अधिकारी कार्यालय ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) बांदा के तत्वावधान में बांदा स्थित वृद्धाश्रम में एक भव्य ‘दिवाली स्नेह मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के बुजुर्गों के साथ त्योहार की खुशियां बांटना और उनके जीवन में उत्साह का संचार करना था।
समारोह की शुरुआत जिला युवा अधिकारी और युवा स्वयंसेवकों द्वारा सभी बुजर्गो से सप्रेम भेंट के साथ उनके स्वास्थ के बारे चर्चा करके हुई। इस अवसर पर ‘मेरा युवा भारत’ के युवाओं ने वृद्धाश्रम के आवासियों के साथ मिलकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और उनके साथ अपने अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम के दौरान जिला युवा अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा, “दीपावली केवल रोशनी का त्योहार नहीं है, बल्कि यह अपनों के साथ खुशियां और स्नेह बांटने का पर्व है। हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर हैं, और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना ही इस स्नेह मिलन समारोह की सबसे बड़ी सफलता है।”
इस मौके पर युवा स्वयंसेवकों ने बुजुर्गों के मनोरंजन के लिए मधुर भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे वृद्धाश्रम का माहौल उत्सवमय और भावपूर्ण हो गया। कार्यक्रम के अंत में सभी बुजुर्गों को जिला युवा अधिकारी श्री श्रेयांश राय एवं कार्यालय सहायक मानसिंह कार्यालय की ओर से मिठाई, और फल भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई। युवाओं का साथ पाकर वृद्धाश्रम के बुजुर्गों की आंखें खुशी से छलक आईं।
इस स्नेह मिलन समारोह में विभाग के कर्मचारियों, समाजसेवी राजकुमार नामदेव और ‘मेरा युवा भारत’ के स्वयं सेवक हर्ष पूर्व एम टी एस रवि अवस्थी ने सक्रिय रूप से सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *