दीपावली और धनतेरस पर हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटे बर्तन और बच्चों को वितरित किए केक, खिले चेहरे*

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा। दीपावली एवं धनतेरस के पावन अवसर पर जरूरतमंद परिवारों के साथ त्योहार की खुशियां साझा करने के उद्देश्य से हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन, बांदा की टीम ने सराहनीय पहल की। संस्था की ओर से अतर्रा रोड स्थित गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की झुग्गी-बस्तियों में पहुंचकर भगोने, थालियां सहित अन्य बर्तनों का वितरण किया गया। वहीं, बच्चों को केक एवं अन्य उपहार देकर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी गई।

संस्था के इस मानवीय प्रयास से जरूरतमंद परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई। बर्तन एवं उपहार पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। झुग्गियों में रहने वाले परिवारों ने भावुक होकर बताया कि आर्थिक तंगी के चलते वे इस धनतेरस पर नए बर्तन खरीदने में असमर्थ थे, लेकिन संस्था की इस पहल ने उनके त्योहार की खुशियों को दोगुना कर दिया। परिवारों ने संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को दिल से आशीर्वाद देते हुए आभार व्यक्त किया। वहीं, केक और उपहार पाकर बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

कोरोना काल से लगातार समाजसेवा में जुटी है संस्था

गौरतलब है कि हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन, बांदा लंबे समय से समाज के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कोरोना काल एवं लॉकडाउन के समय से शुरू हुआ संस्था का सेवा अभियान आज भी लगातार जारी है। संस्था द्वारा जरूरतमंद बच्चियों की शादी में आर्थिक सहयोग, अस्पतालों में मरीजों की मदद, गरीब एवं असहाय लोगों को दवा, इलाज और ऑपरेशन के लिए सहायता उपलब्ध कराना, त्योहारों पर कपड़े, मिठाई एवं आवश्यक सामग्री वितरित करना तथा जरूरतमंद परिवारों को राशन उपलब्ध कराना जैसे कार्य किए जाते हैं। इसके साथ ही सर्दियों में जरूरतमंदों को कंबल एवं गर्म कपड़े वितरित कर उन्हें राहत पहुंचाई जाती है।

संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक मदद पहुंचाना और हर जरूरतमंद के जीवन में खुशियों की रोशनी लाना है। संस्था की टीम ने भविष्य में भी इसी तरह सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर संस्था के संरक्षक हसन उद्दीन सिद्दीकी, अध्यक्ष नदीम उल्ला खान, वरिष्ठ सहयोगी एवं मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना, महामंत्री शाहबाज़ खान हनी, उपाध्यक्ष मोहम्मद फरहान एवं जावेद खान, सचिव उमर अली, संगठन मंत्री शेख रिज़वान, सलाहकार आरिफ खान, उपसचिव आसिफ मसूदी, शाखा प्रमुख खाईपार अली, शाखा प्रमुख अज़हर, मेराजुद्दीन, उपसचिव गफ्फार खान, उपाध्यक्ष कलीम उल्लाह, कोषाध्यक्ष एडवोकेट अनस उल्ला खान, कानूनी सलाहकार समीर उल हक कुरैशी, शाखा प्रमुख सनी, शाखा प्रमुख मोहम्मद नफीस, कार्यालय प्रभारी इमरान, शादाब हुसैन, शाखा प्रमुख हसीब मुंबई, सदस्य उरूज़ एवं ब्रज बिहारी सहित संस्था के अन्य सदस्य एवं सहयोगी उपस्थित रहे।

संस्था की इस पहल ने एक बार फिर साबित किया कि त्योहारों की असली खुशी तभी है, जब समाज का हर वर्ग खुशियों में शामिल हो और किसी जरूरतमंद के घर भी खुशियों का दीप जल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *