सनत कुमार बुधौलिया की रिपोर्ट
भारतीय बेरोजगार पार्टी (सवर्ण समाज) के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा संगठन विस्तार एवं मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गया जिले के राजेश कुमार मिश्रा को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है। इस संबंध में पार्टी के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन कुमार द्विवेदी द्वारा 18 अक्टूबर 2026 को आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी किया गया। पत्र में मिश्रा की संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण और सक्रिय योगदान की सराहना करते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवनियुक्त राष्ट्रीय संयुक्त सचिव राजेश कुमार मिश्रा से यह अपेक्षा की गई है कि वे पार्टी की विचारधारा, नियमों और अनुशासन का पूर्ण पालन करते हुए गया जिले समेत पूरे राज्य में संगठन को धरातल पर मजबूत बनाएंगे। साथ ही, अधिक से अधिक नए सदस्यों को जोड़कर समाज के उत्थान और विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस मनोनयन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। सभी ने मिश्रा को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया है कि वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।