नीमच/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)–
पुलिस मुख्या लय भोपाल मप्र द्वारा यात्री बसो के विरूद्व चलाये जा रहे 07 दिवसीय विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास , अति. पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के निर्देशन में थाना प्रभारी यातायात सोनू बडगुर्जर एवं यातायात टीम के द्वारा यात्री बसो के विरूद्व विशेष अभियान के तहत कार्यवाही की जा रही है । जिसमें यात्री बसो के विरूद्ध 11 चालान 5500 रूपये समन शुल्क राशि वसूल कि गई एवं काली फिल्म वाहन चालको विरूद्ध चालानी कार्यवाही , नाबालिक वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की जाकर 201 चालान 89800 रूपये समन शुल्क कुल 213 चालान 95300 रूपये राशि वसूल की गई ।
विशेष अभियान के तारम्या में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जिले मे संचालित यात्री बसो के विरूद्ध पुलिस मुख्यामलय द्वारा जारी निर्देशो के पालन मे विशेष अभिायान के तहत कार्यवाही करने के आदेश थाना प्रभारी यातायात को दिए गए एवं यातायात टीम द्वारा ब्लेकफिल्म लगाने वाले वाहन चालको एवं नाबालिक वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की जा रही ।
अपील – यातायात पुलिस आमजन से अपील करती है कि चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करे , चार पहिया वाहन पर ब्लेक फिल्म ना लगाये एवं माता-पिता अपने नाबालिक बच्चों को किसी भी प्रकार का वाहन चलाने के लिए नही दे । आपका सहयोग ही हमारा प्रयास है ।
फोटो
