अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
आज दिनाँक 12/07/2026 दिन रविवार को बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक जनाब शेख़ सादी जमा साहब और सह संरक्षक श्री चंद्रमौलि भारद्वाज जी के संरक्षण में,श्री मोहम्मद सलीम जी उपाध्यक्ष बाँदा रोटी बैंक की अध्यक्षता में,श्री मोहम्मद शमीम कार्यालय प्रभारी बाँदा रोटी बैंक के नेतृत्व में,माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रेरणा से माननीय जिलाधिकारी महोदय अमित आसेरी जी के निर्देशन में, प्रभागीय वनाधिकारी बाँदा पंकज कुमार शुक्ला जी के आदेशानुसार एक पेड़ माँ के नाम थीम पर वृहद वृक्षारोपण कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सुबह 8:30 बजे से किया गया।उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम को माननीय विधायक बाँदा प्रकाश द्विवेदी, न0पा0अध्यक्षा मालती बासु, जिलाध्यक्ष भाजपा कल्लू राजपूत, जल योद्धा उमाशंकर पाण्डेय, प्रभागीय वनाधिकारी पंकज कुमार शुक्ला आदि के द्वारा शुरू किया गया जिस पर बाँदा रोटी बैंक टीम, स्कूली बच्चे, सामाजिक संगठनों और वन विभाग के कर्मचारियों के द्वारा वृहद वृक्षारोपण किया गया।जिस पर बाँदा रोटी बैंक टीम की महिला और पुरूष टीम ने बढ़कर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में अपनी सेवा और सहभागिता दर्ज कराई।मुख्य रूप से अध्यक्ष रिज़वान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम,महिला अध्यक्ष तबस्सुम फ़ात्मा, महिला उपाध्यक्ष तरन्नुम फ़ात्मा, संगठन मंत्री सुनील सक्सेना, कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम,शाखा प्रमुख मढ़िया नाका मोहम्मद याक़ूब, उप शाखा प्रमुख छिप्तहरी अलीमुद्दीन, सदस्य शहाना खान, रश्मि सिंह, फरज़ाना बेगम, जगदीश श्रीवास, नसीर खान, निहाल खान, मोहम्मद दानिश आदि उपस्थित रहे।
