मन्दसौर में स्मृति बैंक के नव-सज्जित एटीएम का हुआ शुभारंभ ग्राहकों को मिलेगी बड़ी सुविधा

Blog

 

मन्दसौर /नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)–स्मृति नागरिक सहकारी बैंक की मुख्य शाखा में नव-सज्जित एटीएम का शुभारंभ बैंक के संस्थापक अध्यक्ष नरेन्द्र नाहटा द्वारा उनके जन्मदिन के अवसर पर फीता काटकर किया गया। यह एटीएम गौशाला मार्केट स्थित बैंक की नई मुख्य शाखा के नीचे भू-तल पर स्थापित किया गया है, जिससे अब ग्राहकों को एटीएम उपयोग के लिए प्रथम तल पर नहीं जाना पड़ेगा। विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह सुविधा काफी लाभकारी साबित होगी।
इस अवसर पर बैंक अध्यक्ष राहुल नाहटा, प्रोफेशनल डायरेक्टर सुरेन्द्र नाहटा, निदेशक विकास भंडारी एवं सिद्धार्थ अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील पंजवानी, उप महाप्रबंधक राहुल कुमार, सलाहकार परमानन्द अग्रवाल एवं सुरेन्द्र फरक्या, क्लस्टर हेड कमल रत्नावत, शाखा प्रबंधक प्रवीण जैन सहित बैंक स्टाफ, सेल्स एग्जीक्यूटिव और बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नरेन्द्र नाहटा ने बताया कि स्मृति बैंक ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सहकारिता विभाग द्वारा भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में ‘सर्वश्रेष्ठ बैंक’ का पुरस्कार प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि बैंक को शेड्यूल्ड बैंक बनाने के लिए प्रयास जारी हैं, जिससे ग्राहकों को सरकारी एवं निजी बैंकों जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। साथ ही 1 अप्रैल 2026 से ऋण प्रकरणों का अधिकतम 7 दिनों में निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
उप महाप्रबंधक राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बैंक द्वारा 3 वर्ष की सावधि जमा पर 8प्रतिशत तथा अति वरिष्ठ नागरिकों को 8.25 प्रतिशत तक ब्याज दर प्रदान की जा रही है, जो 31 मार्च 2026 तक लागू है। उन्होंने यह भी बताया कि बैंक में जमा राशि पर डीआई सी जी सी के तहत 5 लाख रुपये तक बीमा सुरक्षा उपलब्ध है।

इसके अलावा बैंक द्वारा व्यक्तिगत ऋण, वाहन ऋण, कैश क्रेडिट/ओवरड्राफ्ट, संपत्ति के विरुद्ध ऋण, वेयरहाउस रसीद ऋण, गोल्ड लोन एवं स्व सहायता समूहों को न्यूनतम ब्याज दर पर सरल प्रक्रिया के साथ ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उज्जैन मेले में वाहन खरीद पर आरटीओ शुल्क में 50प्रतिशत छूट का लाभ उठाते हुए बैंक ग्राहकों को चार पहिया वाहन पर 100प्रतिशत तक ऋण सुविधा भी प्रदान कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *