कदौरा नगर में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती, जगह-जगह भंडारे का हुआ आयोजन*

Blog

 

संवाददाता पवन शर्मा। कदौरा जालौन

भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर आज नगर कदौरा में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कदौरा नगर के ब्लॉक प्रमुख अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी गौतम एवं ब्लॉक प्रमुख अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेन्द्र गौतम बाबू जी ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। वहीं नगर में जगह जगह भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें भंडारे का लोगों ने भरपूर आनंद लियाi

नगर पंचायत में आयोजित सभा में ब्लॉक प्रमुख अध्यक्ष और अन्य गणमान्य नागरिकों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
ब्लॉक प्रमुख अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेन्द्र गौतम बाबू जी ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष और उनके विचार हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने शिक्षित बनने और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान पर जोर दिया।
प्रमुख अध्यक्ष ने कहा कि कदौरा नगर में बाबा साहब के दिखाए गए समानता और सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नगर के विकास में सभी वर्गों की सहभागिता का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने डॉ. अम्बेडकर के सामाजिक योगदानों को याद करते हुए उनके बताए गए मार्ग “शिक्षित बनो संगठित रहो और संघर्ष करो के नारे को दोहराया। इस अवसर पर नगर पंचायत कदौरा के कर्मचारी, सभासद और स्थानीय नागरिक भारी संख्या में उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *