राघवेन्द्र शर्मा उरई (जालौन)। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती इस बार उरई में सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प के साथ मनाई जाएगी। महामानव के आदर्शों को साकार करते हुए डॉ. अम्बेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया (DASFI) और महानायक जन्मोत्सव आयोजन संयुक्त समिति द्वारा 14 अप्रैल को शहर के प्रमुख स्थल अम्बेडकर चौराहे पर विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा।
मंगलवार सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस शिविर का उद्घाटन जनपद की वरिष्ठ चिकित्सक पूर्व सीएमएस डॉ. सुनीता बनौधा एवं डॉ. अवनीश बनौधा संयुक्त रूप से करेंगे। शिविर में दूर-दराज से आने वाले मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मुफ्त परामर्श और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भटकना न पड़े।
चिकित्सा शिविर में सुप्रसिद्ध चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉ. विक्रम गौतम के मार्गदर्शन में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी। इस टीम में डॉ. राहुल प्रताप, डॉ. सुभाष चंद्रा, डॉ. अंकित आनंद, डॉ. अजीत सिंह और डॉ. मंजीत कुमार जैसे अनुभवी चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे।
आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि बाबा साहेब का जीवन सदैव समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित रहा। इसी प्रेरणा से उनकी जयंती पर यह सेवा अभियान चलाया जा रहा है, ताकि जरूरतमंदों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा सकें।
समिति ने नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं और बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने में सहभागिता
