अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बाॅंदा, ।
शहर के मुक्तिधाम रोड, क्वेटरा स्थित शिव वाटिका पैलेस में शुक्रवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से दशहरा मिलन एवं शस्त्र पूजन समारोह श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। समारोह में भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करने, सामाजिक एकता मजबूत करने और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष, बुंदेलखंड परिक्षेत्र मनोज सिंह भदौरिया* ने कहा कि क्षत्रिय समाज के सभी लोगों को एकजुट होकर समाज के प्रत्येक व्यक्ति को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहिए। यही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का संदेश है। उनके आदर्श हमें कर्तव्य, मर्यादा, त्याग, न्याय और सामाजिक समरसता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
समारोह का शुभारंभ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। इसके बाद विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया गया। वक्ताओं ने विजयादशमी के पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम का जीवन समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों को जीवन में अपनाकर ही एक सशक्त, संगठित और संस्कारवान समाज का निर्माण किया जा सकता है।
समारोह में मंडलीय अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह महोबा से शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व विधायक तिंदवारी दलजीत सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी संजय सिंह, अमर सिंह राठौड़ (एडवोकेट) , बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के संस्थापक प्रवीण सिंह, जयराम सिंह बछेउरा, बीके सिंह, महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं इतिहासकार नरेंद्र सिंह परिहार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फूल सिंह जादौन, राष्ट्रीय उपमंत्री नारायण सिंह जादौन, जिलाध्यक्ष एसके सिंह, महासचिव अजय सिंह, बड़ोखर खुर्द के ब्लॉक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, नगर अध्यक्ष बीएन सिंह, पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी सबल सिंह, पतिराखन सिंह चंदेल, सुरेंद्र सिंह, महासभा के उपाध्यक्ष श्याम सिंह, डॉ. सुरेंद्र सिंह जादौन, फूल सिंह, दलजीत सिंह, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह डेविड, राहुल सिंह, आरएन सिंह, धनंजय सिंह, नागेन्द्र सिंह लाला,रतन सिंह, पूर्व सैनिक परिषद के जिलाध्यक्ष एस बी एस राठौर तथा नेपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग उपस्थित रहे।
समारोह में दशहरा मिलन के माध्यम से सामाजिक एकता, पारस्परिक सौहार्द और भगवान श्रीराम के आदर्शों के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन डा० इन्द्रवीर सिंह जादौन ने किया।