मध्यप्रदेश बाल बैडमिंटन एसोसिएशन के निर्देशन पर मंदसौर बाल बैडमिंटन एसोसिएशन का हुआ गठन

Blog

 

सीतामऊ/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)— मंदसौर बाल बैडमिंटन एसोसिएशन के संरक्षक के रूप में गणेश वर्मा सीतामऊ व अध्यक्ष के रूप में हिम्मत सिंह चौहान को नियुक्त किया गया। वही सचिव के रूप में आदित्य सेठिया सीतामऊ एवं कोषाध्यक्ष के रूप में मयूर सिंह राठौर गरोठ को नियुक्त किया गया है। मंदसौर बाल बैडमिंटन संगठन के गठन से मंदसौर जिले के स्कूली छात्र-छात्राएं लाभान्वित होंगे संगठन के गठन से छात्र-छात्राएं आगामी सत्र में आयोजित होने वाले शालेय खेल एवं फेडरेशन द्वारा आयोजित जिला संभाग राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले सकें सचिव आदित्य सेठिया द्वारा बताया गया कि जिले की तहसील मुख्यालय पर भी संगठन को मजबूती दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *