निज संवाददाता
जयपुर – विवेकानन्द ग्लोबल यूनिवर्सिटी, जयपुर के प्रोफेसर डॉ. रोहित शर्मा के महिमा पैनोरमा, जयपुर स्थित निवास पर गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणपति बप्पा विराजमान हुए। डॉ. रोहित शर्मा, डॉ. मीनाक्षी व मनस्वी शर्मा ने विधि विधान से पूजा के पश्चात् गणपति बप्पा की स्थापना की। डॉ. रोहित शर्मा अपनी पत्नी डॉ. मीनाक्षी के साथ विगत 12 वर्षों से अपने निवास स्थान पर गणपति बप्पा की स्थापना कर रहे हैं।
इस अवसर पर लखनऊ से पधारे मानवाधिकार जनसेवा परिषद के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा, रेखा शर्मा, अनूप शर्मा, दिलीप शर्मा, आशा शर्मा, प्रियंका कनानी, रजत शर्मा, अत्यंत शर्मा, जियांश कनानी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।