अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा। 1 नवम्बर 2026 अखिल विश्व गायत्री परिवार बाॅंदा द्वारा विशाल युवा सम्मेलन 2027 में आयोजित करने की योजना बैठक गायत्री मंदिर अलीगंज बाॅंदा में सम्पन्न हुई। शांति कुॅंज हरिद्वार के प्रतिनिधि आदरणीय राजेंद्र द्विवेदी जी व बृजेश त्रिपाठी जी ने माॅं गायत्री,पं श्रीराम शर्मा आचार्य,माता भगवती देवी के ध्यान, दीप प्रज्वलन व गायत्री मंत्र की ध्वनि उच्चारण से हुआ। आदरणीय राजेंद्र द्विवेदी जी ने साधना,साधन,समय को कार्यक्रम की सफलता का सूत्र बताया। युवा कार्यक्रम के संयोजक रामप्रकाश खरे रामू जी को बनाया गया। आयोजन समिति में राम-जानकी शुक्ला,रवि दोसर,नवीन निगम,रमेश सिंह पटेल(प्रधानाचार्य) गयाप्रसाद सिंह तिंदवारी,डा.आर.पी.गुप्ता अर्तरा,आर.पी.तिवारी,मनीष कुमार गुप्ता,अनीता सिंह,सरोज सिंह, रामचंद्र गुप्ता,व वित्त समिति में सुरेश खरे,रविकेश शुक्ला,चंद्रप्रकाश गुप्ता,रविशंकर दोसर,तथा मीडिया समिति में अरूण निगम,पंकज बागवान,राकेश कुमार सोनी,नीरज निगम,प्रकाश गुप्ता,प्रखर भरद्वाज,आदि को दायित्व सौंपे गए।इस अवसर पर सबल सिंह पूर्व क्रीड़ाधिकारी, दीनदयाल सोनी “स्वर्ण” सहित सैकड़ों मातृशक्ति व भाइयों गायत्री परिवार के साधकों की उपस्थिति रही।सभी ने बढ़चढ़ युवा सम्मेलन में समय सहयोग देने की सहमति एक स्वर से जतायी।शांति पाठ से कार्यक्रम का समापन हुआ।