चंद्र प्रकाश द्विवेदी की रिपोर्ट
ककरबई । ककरबई-झांसी प्रधानमंत्री मोदी के जन्मोत्सव पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य अनुपमा सिंह लोधी की अध्यक्षता और बीडीओ बामौर सौरभ कुमार की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा गर्भवती महिला की गोद भरी गई वहीं स्वास्थ्य, कृषि, समाज कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के स्टाल लगाए गए। ग्रामीणों को स्वास्थ्य जांच के साथ कृषि और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

समाज कल्याण विभाग की कुम कुम उदैनियां ने पेंशन सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से संबंधित शिकायती पत्र सौंपे, जिनमें कई का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। धमनौड़ प्रधान सरजू प्रसाद पाठक के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उचित दर विक्रेता पर घट-तौली और ओवर रेट का आरोप लगाते हुए शिकायत की। महिला आयोग सदस्य ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सप्लाई इंस्पेक्टर गरौठा को मौके पर बुलाकर जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए। समापन पर प्रधान राजेंद्र कुमार तिवारी एवं सचिव धर्मेंद्र पटैल ने सभी आगंतुकों का आभार जताया। संचालन ओमप्रकाश सक्सेना ने किया। इस मौके पर दिनेश सिंह परिहार, संदीप सिंह परिहार, सुरेंद्र यादव, टिंचू राजा परिहार, राजेंद्र बादल, बीरेंद्र गौतम, उमेश सिंह, निखिल गौतम, केदार अवस्थी, विनोद पाठक, आंगनबाड़ी सुपर बाजार निशा गुप्ता, कार्यकत्री उर्मिला तिवारी सहित सभी कार्यकर्त्रीं एवं सहायका के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।