अमलावद/ नाहरगढ (तुलसीराम राठौर)– एकीकृत शा. उ.मा. वि. अमलावद मे किशोर किशोरियों के मानसिक, शारीरिक स्वास्थ्य और जीवन कौशल विकास के उद्देश्य से उमंग दिवस पर थीम उमंग है तो जिंदगी में रंग है। का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया ।
शिक्षाविद् राधेश्याम शर्मा के मुख्य आतिथ्य में एवं विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रीति गोड़ अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का पूजन किया गया। उसके पश्चात् कार्यक्रम प्रभारी खेमराज राठौर द्वारा उमंग एन्थम का गान एवं शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात् हेल्थ एण्ड वेलनेस एवेसडर शिक्षिका श्रीमती कुमुद शर्मा ने उमंग कार्यक्रम के सत्रो मे आयोजित होने वाले 10 जीवन – कौशलों के बारे मे जानकारी दी, साथ ही पॉक्सो एक्ट के बारे मे बच्चों को बताया गया। इसके बाद श्रीमती विभा सहाय द्वारा बच्चों को “मैं राजा हूँ” कहानी बहुत ही रोचक ढंग से सुनाई गई एवं प्रश्न पूछ गए, जिसमे निकिता कक्षा 12वीं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, इसी कड़ी में ओ० पी० जोशी के द्वारा एक प्रेरणादायी कहानी सुनाई गई।
उमंग कार्यक्रम के अंतर्गत खेल गतिविधि मे सर्व प्रथम काना फूसी (नवाचार), लड्डू गेम श्रीमती कुमुद शर्मा द्वारा मनोरंजक तरीके से सम्पन्न कराया गया, जिसमे दीक्षा कक्षा 12 वीं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, अंत में रस्साकसी प्रमेन्द्र सिंह चौहान एवं रवि हंस (PTI) के द्वारा सम्पन्न कराई गई। कार्यक्रम मे समस्त स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राघवेन्द्र पाठक द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन खेमराज राठौर द्वारा व्यक्त किया गया।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलावद में उमंग है तो जिंदगी में रंग है कार्यक्रम का सफल आयोजन