1 अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा। क्रांतिवीर टी-10 क्रिकेट लीग सीजन-4 के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। ट्रायल में लगभग 350 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी क्रिकेट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रेंचाइजियों का ध्यान आकर्षित किया। ट्रायल के दौरान सभी 12 फ्रेंचाइजियों के ऑनर भी मौजूद रहे।
ट्रायल के बाद अब खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा के दम पर टीम में जगह बनाने का इंतजार है। लीग के आयोजकों के अनुसार, आज शाम ही खिलाड़ियों का ऑक्शन आयोजित किया जाएगा। इसमें बीपीएल की तर्ज पर खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी और फ्रेंचाइजी अपनी पसंद के खिलाड़ियों को टीम में शामिल करेंगी। इस ऑक्शन को लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है।
क्रांतिवीर टी-10 क्रिकेट लीग सीजन-4 का शानदार आगाज 15 नवंबर 2026 से होगा। लीग के आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बार भी क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलने की उम्मीद है।
ट्रायल के सफल आयोजन में सादिक अली, शालू हैदर, आशुतोष राणा, सुनील सक्सेना, हिम्मत सिंह, अनिल सिंह, शब्बर राशिद, जाहिद, अनवर उल अमीन, राजेंद्र अवस्थी, महेश साहिल, चांद खान, खुर्शीद, सुजान तरुण नंदा सहित अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजकों ने ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले सभी बल्लेबाजों एवं गेंदबाजों, सभी 12 फ्रेंचाइजियों के ऑनर और आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। लीग के आगामी सीजन को लेकर खिलाड़ियों, फ्रेंचाइजियों और क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।
अब सबकी निगाहें आज शाम होने वाले ऑक्शन पर टिकी हैं, जहां खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होगा और टी-10 लीग की टीमों का स्वरूप सामने आएगा।