अभिवादन एक्सप्रेस
नयाखेडा /नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)–आईटीसी ई चौपाल सागर हब पर दिनांक 25 अक्टूबर 26 शनिवार को हीरो बाईक ग्राहक दिवस का आयोजन आईटीसी चौपाल सागर परिसर में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत राजेश पाठक स्टोर मैनेजर ने करते हुए हीरो व आईटीसीमार्स के बारे मे बताया।
होरो कंपनी के राम दसुलानिया ने कंपनी के बारे में हीरो बाइक्स के फीचर्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी। आयोजन मे किसान व संचालक एव एपीयो के सदस्य तथा राजेश भारती , निरज साहु सहित उपस्थित थे । हीरो बाइक्स का हेल्थ जरूरी है , बाईक का चेकअप किया गया एवं कार्यक्रम के अतिथि पूर्व संरपच राजाखेड़ी भारतसिंह , आंचलिक पत्रकर संघ मंदसौर जिलाध्यक्ष व नाहरगढ संचालक तुलसीराम राठौर तथा आईटीसी प्रबंधक ललित लालवानी मंचासिन थे । आभार ज्ञानचंद द्वारा व्यक्त किया गया ।