अनिल सक्सेना की रिपोर्टर
उज्जैन। दश अनिल saxहरा मैदान में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर उज्जैन महानगर के दशहरा मैदान में ,9 दिवसीय श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया गया। कथा का श्रवण करने हजारों भक्त प्रतिदिन उमड़े।
कथा के वाचक पूज्य श्री राजन महाराज के(शिष्य)ने भगवान श्री राम जी के जीवन की विभिन्न कथाओं का रसपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने राम जन्म, वनगमन, सीता हरण, हनुमान-राम मिलन और रावण वध की कथा को विस्तार से सुनाया। महाराज श्री ने कहा कि कलियुग में राम कथा का श्रवण ही भवसागर से पार लगाने वाला है। “राम नाम” का जाप करते ही सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।
प्रतिदिन कथा के बाद भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन हुआ। भक्तों ने भावविभोर होकर झूमते हुए “सियापति रामचंद्र की जय” के नारे लगाए।
इस आयोजन के यजमान बांदा निवासी अजीत कुमार गुप्ता, भाजपा नेता रहे। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल की नगरी है और यहां राम कथा कराना सौभाग्य की बात है। उनका उद्देश्य समाज में सनातन संस्कार और राम के आदर्शों को फैलाना है।
कथा में उज्जैन के अलावा मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बांदा-चित्रकूट क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आयोजकों ने सभी भक्तों के लिए प्रसाद और भंडारे की व्यवस्था की थी।
्इस अवसर पर संतों और धर्माचार्यों ने अजीत कुमार गुप्ता उनके भाई उपेंद्र गुप्ता को इस पुण्य कार्य के लिए आशीर्वाद दिया।
माता श्री रेखा जी अनुराधा गुप्ता ज्योति गुप्ता अजीत कुमार गुप्ता भाजपा, सुनील कुमार गुप्ता लल्ला भैया जी, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, सुरेन्द्र गुप्ता, जैराज सिंह अरूण शुक्ला सदैव गुप्ता, विनोद गुप्ता कुलदीप सुभाष द्विवेदी, अजय गुप्ता वीरेंद्र गुप्ता सुरेश काहा अतुल गुप्ता , श्रीचंद गुप्ता गुलाब चंद पंकज द्विवेदी पत्रकार अमल गोयल पुरूषोत्तम व्यवस्था में उपेंद्र गुप्ता आदि, उज्जैन से रिपोर्टर शिवकुमार बड़कू भाइया
