योगी सरकार का ऐतिहासिक तोहफा, बुंदेलखंड के अन्नदाताओं की चमकेगी किस्मत*

Blog

*

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा: ।* बुंदेलखंड की प्यासी धरती और यहां के मेहनतकश किसानों की तकदीर बदलने के लिए योगी सरकार लगातार काम कर रही हैं। हमेशा उपेक्षा का दंश झेलने वाले बुंदेलखंड और विशेषकर बांदा जिले के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योगी सरकार ने खरीफ सीजन में मुफ्त बीज मिनीकिट और भारी सब्सिडी का एक और बड़ा और ऐतिहासिक ऐलान किया है। सरकार के इस कदम से जिले के ग्रामीण अंचलों में खुशी का माहौल है और किसान इसे खेती की लागत आधी करने वाला ‘संजीवनी’ फैसला मान रहे हैं।

*10 जून तक ऑनलाइन बुकिंग, किसान तुरंत करें आवेदन*

चूंकि खरीफ की बुआई का समय नजदीक है इसलिए विभाग ने बेहद चुस्त व्यवस्था की है। बांदा जिले के सभी पात्र किसानों के लिए कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://agriculture.up.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग की खिड़की खुली हुई है। योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जो कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत हैं। जिन किसानों का पंजीकरण अभी तक नहीं हुआ है वे तुरंत अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र या राजकीय कृषि बीज भंडार पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं।

*ई-लॉटरी से होगा चयन’ रखी जायेगी पूरी पारदर्शिता*

बुंदेलखंड में अक्सर संसाधनों के आवंटन को लेकर सवाल उठते रहे हैं। लेकिन योगी सरकार ने इसे पूरी तरह पारदर्शी बना दिया है। बांदा कृषि विभाग के अनुसार यदि जिले को मिले तय लक्ष्य से अधिक आवेदन आते हैं तो किसी भी सिफारिश या भेदभाव के बिना पूरी निष्पक्षता से ई-लॉटरी के जरिए भाग्यशाली किसानों का चयन किया जाएगा। कंप्यूटर प्रणाली से होने वाले इस चयन की सूची सीधे किसानों के मोबाइल पर उपलब्ध होगी।

कृषि निदेशक बांदा, डॉ. ए.के.एस. यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि बुंदेलखंड के परंपरागत और मोटे अनाजों (श्री अन्न) की खेती को पुनर्जीवित करने के लिए सरकार विशेष ध्यान दे रही है। इस योजना के अंतर्गत बांदा के किसानों को दलहन, धान, मक्का और श्री अन्न (ज्वार, बाजरा, रागी) के उच्च गुणवत्ता वाले बीज मिनीकिट बिल्कुल मुफ्त (100% अनुदान) दिए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, जो किसान सामान्य और उन्नत संकर (हाइब्रिड) बीजों की बुआई करना चाहते हैं, उन्हें सरकार की तरफ से सीधे 50 प्रतिशत की भारी सब्सिडी दी जा रही है। यह राहत बांदा के छोटे और सीमांत किसानों के लिए बहुत बड़ा संबल बनेगी। इन्होंने सभी अन्नदाताओं से अपील की है कि वे समय गंवाए बिना 10 जून तक अपनी बुकिंग अनिवार्य रूप से पूरी कर लें ताकि बुंदेलखंड को हरित क्रांति की नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सके।

*बुंदेलखंड के विकास का आधार बन रही योगी सरकार*

बांदा के किसानों का कहना है कि पूर्ववर्ती सरकारों ने हमेशा बुंदेलखंड को सूखा और बदहाली के भरोसे छोड़ दिया था। लेकिन योगी सरकार ने सिंचाई योजनाओं के बाद अब मुफ्त बीज देकर किसानों को बड़ी राहत दी है। विशेषकर ‘श्री अन्न’ (मोटे अनाज) पर इतनी बड़ी छूट देने से बांदा की कम पानी वाली जमीनों पर भी किसान फसल उगा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *