बिजली खेड़ा मार्ग पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सड़क किनारे लगे ठेले और अस्थायी दुकानें हटाईं

Blog

 

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बुधवार को प्रशासन ने बिजली खेड़ा मार्ग पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे लगे ठेलों और अस्थायी दुकानों को हटवाया। अभियान का नेतृत्व सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी श्रीचन्द्र चौधरी तथा यातायात प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह ने किया।

 

अधिकारियों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान सड़क पर आवागमन को सुगम बनाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के उद्देश्य से लोगों को भी जागरूक किया गया।

 

प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर चलाया जा रहा यह अभियान किसी एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि दोबारा अवैध कब्जा या अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुधारने और आमजन को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *