। सनत कुमार बुधौलिया
उरई।।मध्यस्थता केन्द्र जिला न्यायालय जालौन स्थान उरई में मुंसिफ मजिस्ट्रेट जालौन के यहां से मध्यस्थता केन्द्र भेजी गई पत्रावली परिवाद संख्या 899/2026अजय कुमार वनाम लक्ष्मी देवी धारा 138 NI Act में समझोता। वार्ता मध्यस्थत द्वारा पक्षकारों के बीच एकल व संयुक्त बैठकें अलग-अलग तिथियों में कराई गई व पक्षकारों को सुलह के लिए प्रेरित किया गया तथा सुलह में होने वाले फायदे व मुकदमे को कायम रखने में होने वाले नुकसानों को बताया जिससे पक्षकारगणो को समझाया गया तथा पक्षकारगणो ने आपसी सहमति 300000 रूपए के चेक के विवाद 85000रूपये निपटारा करके पक्षकारों की सहमति से सुलहनामा लिखवाकर लक्ष्मी देवी द्वारा 85000रूपया अजय कुमार को बैंक खाते में आनलाइन ट्रान्सफर करके आपसी विवाद को सोहार्द पूर्वक समाप्त कराया गया।