अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बाँदा। छावनी स्थित डीवीसीए (District Veterans Cricket Association) कार्यालय में संस्था की चौथी वार्षिक आम बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक में जिले में वेटरन्स (पुरातन) क्रिकेट को नई पहचान दिलाने, अनुभवी खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए व्यापक कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एकमत से संकल्प लिया कि जिले के वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने, नियमित प्रतियोगिताओं का आयोजन करने, युवा खिलाड़ियों को अनुभवी क्रिकेटरों के अनुभवों से जोड़ने तथा खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। वक्ताओं ने कहा कि उम्र केवल एक संख्या है, खेल के प्रति समर्पण और जुनून ही खिलाड़ी की असली पहचान है। वेटरन्स क्रिकेट न केवल खिलाड़ियों को फिट और सक्रिय रखता है, बल्कि नई पीढ़ी के लिए अनुशासन, समर्पण और खेल भावना का उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।
बैठक में संरक्षक श्री चंद्र मौली भरद्वाज, राम मिलन गुप्ता, अध्यक्ष शरीक नियाज़ी, सचिव प्रदीप गुप्ता, मोहम्मद अहमद, मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना, दिलीप सिंह ‘लाला’, करण सिंह, जीतू यादव, विजय गुप्ता, सौद बिन खालिद, डेनिस नियाज़ी, राम ex किशोर, संदीप ‘पिंटू’, अबरार फारूकी, श्री अब्बास, तरुण नंदा, सौरभ जैन, कुतबा जमा, रिहान, विजय राय, अजय कुमार, जमशेद खान, अजय राजपूत तथा सांसद प्रतिनिधि श्री राजन गुप्ता सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों से डीवीसीए बाँदा जिले में वेटरन्स क्रिकेट को नई दिशा और नई पहचान दिलाएगा तथा अधिक से अधिक वरिष्ठ खिलाड़ियों को खेल से जोड़कर क्रिकेट की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाएगा।