कंस वध की कथा व गाजे बाजे के साथ धूमधाम से तुलसी विवाह संपन्न

Blog

सुनील सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा डीएवी इंटर कॉलेज मर्दन नाका स्थित शिव मंदिर मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा छठे दिन व्यास पीठस्थ भागवत रतन आचार्य पंडित श्री कृष्णा शुक्ला ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं व कंस वध से जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया।
आचार्य श्री शुक्ल ने कथा में बताया कि बाल्यावस्था में ही भगवान श्रीकृष्ण ने असुरों का संहार कर धर्म की स्थापना की। उन्होंने कालिया नाग का उद्धार करते हुए यमुना तट पर दिव्य लीला रचकर संदेश दिया कि जब-जब अधर्म बढ़ेगा, तब-तब भगवान स्वयं धर्म की रक्षा के लिए अवतरित होंगे। कथा के दौरान महाराज ने भजन के माध्यम से कृष्ण की बाल क्रीड़ाओं का रसपान कराया।कथा वाचक पंडित श्री कृष्णा ने बताया कि महारास अद्वितीय लीला है। उन्होंने बताया कि रास में स्वयं भगवान भोलेनाथ भी सखा रूप में शामिल होने के लिए पहुंचे और गोपेश्वर महादेव के नाम से प्रसिद्ध हुए। इसके साथ ही शालिग्राम ब तुलसी विवाह महोत्सव मैं बाराती खूब नाचे सात फेरो पर जमकर पुष्प वर्षा हुई बारात में ठाकुर जी के माता-पिता संत महात्मा भी शामिल रहे बारातियों का स्वागत धार्मिक गीतों से महिलाएं करती रही खास बात यह थी कि कन्यादान से लेकर विदाई तक विधिवत रसम निभाई गई बारात प्रसिद्ध महेश्वरी माता मंदिर से सिल्लू महाराज के नेतृत्व में आई थी जिसमें जितेन सिंह गौतम हरि मर्दन सिंह दीपक पांडे
इस अवसर पर महिलासदस्यों ने  जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती मालती बसु छाया सिंह अंजू संगीता साहू रानी साहू शोभा साहू मधु साहू अनिल साहू मंजू अग्रवाल सीता साहू निधि सोनी दीप्ति धूलिया सुरभि गुप्ता  हंसिका गुप्ता अभिषेक गुप्ता गोविन्द प्रसाद बच्चा साहू स्वतंत्र साहू राम गुप्ता गुनगुन सहित पंडित बृजेश त्रिपाठी हरगोविंद त्रिपाठी नवीन निगम पंकज बागवान नीरज निगम शामिल रहे यजमान के रूप में सुरेन्द्र गुप्ता व रजनी ने अपनी भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *