नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)-मंदसौर पुलिस थाना नाहरगढ द्वारा एक अंतर्राज्यीय शराब तस्करो से ट्रक मे भरी 350 पेटी अवैध विदेशी शराब जप्त की गई।
घटना का संक्षिप्त विवरण म.प्र. शासन के आदेशानुसार प्रदेश मे चल रहे नशा मुक्ति अभियान तहत विनोद मीणा पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा दिये गये निर्देशो के तारतम्य में टी एस बघेल अति. पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं कीर्ति बघेल एसडीओपी मंदसौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नाहरगढ निरीक्षक वरुण तिवारी व उनकी टीम द्वारा एक ट्रक मे से 350 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की गई। दिनांक 13.03.2026 को थाना नाहरगढ पर पदस्थ सउनि कन्हैयालाल यादव को द्वारा मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए रुपनी कचनारा रोड पुलिया के पास ग्राम फतेहगढ पर लावारिस हालत में खडे ट्रक क्रमांक GJ 16 AC 7576 को फोर्स की मदद से तलाशी लेते ट्रक मे 350 अंग्रेजी शराब की पेटीया भरी होना पाई गई बाद शराब को जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट में अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । जप्तशुदा मश्रुका 350 पेटी अंग्रेजी शराब किमती 50 लाख रुपये व घटना मे प्रयुक्त वाहन ट्रक क्रमांक – GJ 16 AC 7576 किमती 10 लाख रुपये।
सराहनिय कार्य थाना प्रभारी नाहरगढ निरीक्षक वरुण तिवारी, सउनि कन्हैयालाल यादव , प्रआर 365 महिपाल सिंह ,प्रआर 608 दिलावर सिंह , आर 311 महेंद्र सिंह , आर 310 विक्रम सिंह , आर 349 राजीव सिंह ,आर चालक 411 लियाकत मेव का सराहनीय योगदान रहा ।
