अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा। यह कार्यक्रम माननीय राज्यपाल/कुलाधिपति महोदया श्रीमती आनंदीबेन पटेल के विशेष निर्देशों के क्रम में आयोजित किया गया, जिनके मार्गदर्शन में दीक्षान्त समारोह के समापन के पश्चात आयोजित होने वाले मां-बेटी सम्मेलन से पूर्व बेटियों के स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम संचालित किए जाने हैं। विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति महोदय के सतत मार्गदर्शन एवं विशेष प्रयासों से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, बांदा में प्रस्तावित मां-बेटी सम्मेलन के पूर्व आज छात्राओं/बेटियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु एक विशेष स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ0 एस0 के0 सिंह उपस्थित रहे और उन्होंने अपने उद्बोधन में छात्राओं के स्वास्थ्य एवं पोषण के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंतर्गत जिला महिला चिकित्सालय, बांदा की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 पल्लवी कौशल एवं जिला चिकित्सालय, बांदा के ई0एम0ओ0 डॉ0 शिवम शिवहरे तथा उनकी टीम द्वारा विश्वविद्यालय से सम्बद्ध विभिन्न महाविद्यालयों की 100 से अधिक छात्राओं का चिकित्सा परीक्षण किया गया, उनके रक्त नमूने एकत्र किए गए तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।माँ-बेटी सम्मेलन दिनांक 12 अगस्त, 2026 को विश्व विद्यालय के दीक्षान्त समारोह के उपरांत किया जाएगा।