राघवेन्द्र शर्मा उरई (जालौन)। शहीद दिवस के अवसर पर पुलिस कार्यालय उरई में देश की आज़ादी, संप्रभुता एवं अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि अमर शहीदों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा और उनके आदर्श सभी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन राजीव कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।
