शिव शर्मा की रिपोर्ट
नराजनांदगांव । जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान अवैध धान परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी में कल्लूबंजारी चेकपोस्ट में महाराष्ट्र राज्य से लाए जा रहे 150 बोरी धान को वाहन सहित जब्त किया गया।
जिला प्रशासन द्वारा अन्य राज्यों से अवैध रूप से धान की आवक रोकने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। अंतर्राज्यीय सीमा पर स्थापित चेकपोस्ट में धान परिवहन करने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। शासन की मंशा के अनुरूप जिले के पंजीकृत एवं पात्र किसानों को समर्थन मूल्य पर धान विक्रय का लाभ सुनिश्चित करने तथा अवैध धान की खपत रोकने के लिए प्रशासन द्वारा सतत कार्रवाई की जा रही है