*”नारी सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण का नया संकल्प”

    राघवेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

उरई जालौन।पुलिस लाइन परिसर में आयोजित शुभारम्भ समारोह में पुलिस अधीक्षक जालौन श्री सुरेश चन्द्र रावत द्वारा हरी झण्डी दिखाकर महिला बीट पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों एवं विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं की जागरूकता रैली को रवाना किया गया। रैली का शुभारम्भ पुलिस लाइन्स में किया गया एवं रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण का संदेश जन-जन तक पहुँचाएगी ।

*रैली का मार्ग-*
पुलिस लाइन उरई से प्रारम्भ होकर रैली अम्बेडकर चौराहा, मच्छर चौराहा होते हुए टाउन हॉल, उरई पर जाकर सम्पन्न हुई । मार्ग में आमजन को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण के प्रति जागरूक किया गया ।
*समारोह में उपस्थित अधिकारीगण-*
अपर जिलाधिकारी जालौन, अपर पुलिस अधीक्षक जालौन, क्षेत्राधिकारी (नगर) उरई, प्रतिसार निरीक्षक, महिला थाना प्रभारी सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
*अभियान का उद्देश्य -*
मिशन शक्ति फेज-6.0 का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन एवं सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता लाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है ।

*कार्ययोजना -*
पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा –
1. विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग सेंटरों में जागरूकता चौपाल ।
2. सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता ।
3. ग्रामीण क्षेत्रों में महिला चौपाल लगाकर कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह, दहेज प्रथा के विरुद्ध जागरूकता ।
4. महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा ।

*प्रमुख हेल्पलाइन नंबर -*
1090 – वूमेन पावर लाइन, 112 – आपातकालीन सेवा, 181 – महिला हेल्पलाइन, 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 – साइबर क्राइम हेल्पलाइन, 1076- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 102 स्वास्थय सेवा, 108 एम्बुलेंस सेवा ।

पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि महिला संबंधी अपराधों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित FIR, संवेदनशीलता से जांच एवं पीड़िता को हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाए ।

अंत में जालौन पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि *”सशक्त नारी – सुरक्षित समाज”* के संकल्प को साकार करने में पुलिस का सहयोग करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *