अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा ii सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बांदा में आज कक्षा 11 के भैया बहनों ने कक्षा 12 के भैया बहनों को विदाई प्रदान की कार्यक्रम का शुभारंभ आए हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हमीरपुर श्री युवराज सिंह जी के द्वारा मां सरस्वती जी के समक्ष पुष्प अर्चन एवं दीप प्रज्वालित किया गया कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विद्या भारती कानपुर प्रांत के प्रदेश निरीक्षक श्री अयोध्या प्रसाद मिश्रा जी विद्यालय के प्रबंधक श्री अशोक सिंह परिहार जी एवं सदस्य श्री संजीव मासुरिहा जी विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रमेश गुप्ता के द्वारा भी दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन किया गया इस विदाई समारोह में कक्षा 11 की बहन रिया काजल अंजली यादव आदि ने अपने संबोधन में कहा की विदाई समारोह का आयोजन केवल एक परंपरा के अनुसार ही किया जाता है जबकि सभी छात्र-छात्राओं का भावनात्मक लगाव विद्यालय के साथ हमेशा बना रहता है कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अजय कुमार अवस्थी जी के द्वारा किया गया संगीत संचालन में श्री ज्ञान दीप सिंह जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही एवं विदाई गीत प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ प्रवक्ता से कंचन सिंह जी रहे इस पूरे कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्य एवं प्रवक्ता गढ़ उपस्थित रहे हैं अंग्रेजी माध्यम के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं तथा कोऑर्डिनेटर श्री कुलदीप श्रीवास्तव जी ने भी कार्यक्रम में अपना पूरा समय प्रदान किया पूर्व विधायक श्री युवराज सिंह जी द्वारा भी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना प्रदान की गई इसके अतिरिक्त विद्या भारती के प्रदेश शिक्षक के अध्यक्ष एवं विद्यालय के प्रबंधक श्री अशोक सिंह परिहार जी के द्वारा भी सभी छात्र-छात्राओं को नवीन संस्थान में जाने एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना प्रदान करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी इस कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं को स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई है कार्यक्रम के अंत में कक्षा 11 की भैया बहनों ने कक्षा 12 के भैया बहनों को उचित भेंट प्रदान करते हुए अश्रुपूरित विदाई प्रदान की अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य जी ने सभी भैया बहनों तथा आए हुए सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा उन्हें अनुशासन बनाए रखने के लिए शुभकामनाएं प्रदान की
