एकीकृत शासकीय हाईस्कूल रणायरा में 80 वां स्वतन्त्रता दिवस बड़े उत्साह से मनाया गया हर घर तिरंगा अभियान रैली का आयोजन हुआ

 

रणायरा /नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)
देश कि आज़ादी का 80 वां पर्व 15 अगस्त को एकीकृत शासकीय हाईस्कूल रणायरा में आयोजन किया गया।
हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया गया। तिरंगा रैली कि शुरुआत विद्यालय से प्रारंभ होकर गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए पंचायत भवन और फिर वापस विद्यालय पहुंची रैली का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा और देशभक्ति के नारों से उत्साह के साथ स्वागत हुआ।
जिसके अंतर्गत सर्वप्रथम प्रभात फेरी द्वारा पूरे गांव में भ्रमण किया गया। प्रभात फेरी में बच्चों ने बड़े उत्साह से भाग लिया और देशभक्ति के नारों से देश कि रक्षा और उन्नति का संदेश दिया। गांव में भ्रमण के बाद प्रभात फेरी गांव के पंचायत भवन पहुंची जहां पंचायत भवन पर सर्वप्रथम वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर वंदे मातरम का गायन किया गया। उसके पश्चात झंडा वंदन और फिर राष्ट्रगान के बाद विद्यालय भवन में गांव के सरपंच महोदय द्वारा ध्वजारोहण किया गया। अतिथियों ने मां सरस्वती और महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम कि शुरुआत कि इस कार्यक्रम में बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत,भाषण और नृत्य कि शानदार प्रस्तुतियां दी गई। इस मौके पर गांव के सरपंच, उपसरपंच, पंच और गांव के वरिष्ठ जनो ने आजादी के बारे में बताया और देश कि संप्रभुता को बनाए रखने कि शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के अंत में संस्था प्राचार्य ने विद्यालय कि वार्षिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक पंकज कुमार गेहलोत ने किया और आभार प्राचार्य दशरथ सूर्यवंशी ने माना। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मिठाई वितरित कर समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *