मोतीपुरा /नाहरगढ (तुलसीराम राठौर)–
पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोतीपुरा में सामाजिक वानिकी वृत्त, रतलाम इकाई मंदसौर द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान तहत पौधारोपण कार्य किया गया। परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं छात्रों में जागरूकता के उद्देश्य से 51 पौधें रोपित किए गए एवं वन्य प्राणियों से संबंधित गतिविधि का भी आयोजन किया गया। परिसर में सामाजिक वानिकी विभाग की ओर से भारत सिंह राठौड़ उपस्थित रहे। प्राचार्य कैलाश सूर्यवंशी ने रोपे गये पौधों की कम से कम एक वर्ष तक नियमित देखभाल और सिंचाई का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में संस्था के सभी शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
फोटो पोधारोपण
एकीकृत शासकीय हाईस्कूल रणायरा में 80 वां स्वतन्त्रता दिवस बड़े उत्साह से मनाया गया
हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया गया
रणायरा/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)–देश कि आज़ादी का 80 वां पर्व 15 अगस्त को एकीकृत शासकीय हाईस्कूल रणायरा में आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत सर्वप्रथम प्रभात फेरी द्वारा पूरे गांव में भ्रमण किया गया, प्रभात फेरी में बच्चों ने बड़े उत्साह से भाग लिया और देशभक्ति के नारों से देश कि रक्षा और उन्नति का संदेश दिया, गांव में भ्रमण के बाद प्रभात फेरी गांव के पंचायत भवन पहुंची जहां,पंचायत भवन पर सर्वप्रथम वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर वंदे मातरम का गायन किया गया उसके पश्चात झंडा वंदन और फिर राष्ट्रगान किया गया उसके बाद विद्यालय भवन में गांव के सरपंच महोदय द्वारा ध्वजारोहण किया गया। साथ ही अतिथियों ने मां सरस्वती और महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम कि शुरुआत हुई। इस कार्यक्रम में बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत,भाषण और नृत्य कि शानदार प्रस्तुतियां दी । इस मौके पर गांव के सरपंच, उपसरपंच, पंच और गांव के वरिष्ठ जनो ने आजादी के बारे में बताया और देश कि संप्रभुता को बनाए रखने कि शपथ दिलाई। तिरंगा रैली कि शुरुआत विद्यालय से प्रारंभ होकर गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए पंचायत भवन और फिर वापस विद्यालय पहुंची, रैली का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा और देशभक्ति के नारों से बड़े उत्साह के साथ स्वागत किया।हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्राचार्य ने विद्यालय कि वार्षिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला, कार्यक्रम का संचालन शिक्षक पंकज कुमार गेहलोत ने किया और आभार प्राचार्य दशरथ सूर्यवंशी ने माना तथा कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मिठाई वितरित कर समापन किया गया।