नवांकूर संस्था नाटाराम प्रगतिशील विकास समिति ने निकाली तिरंगे के साथ नवांकूर सखी हरियाली यात्रा

 

 

 

नाटाराम/नाहरगढ (तुलसीराम राठौर)–मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के निर्देशन में सेक्टर क्रमांक 1 की नवांकूर संस्था नाटाराम प्रगतिशील विकास समिति द्वारा नवांकूर सखी हरियाली यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें नवांकूर सखियों द्वारा तिरंगे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें मुख्यअतिथि मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के संभाग समन्वयक शिवप्रसाद मालवीय, जिला समन्वयक तृप्ती वैरागी,विशेष अतिथि जनपद पंचायत सीतामऊ के उपाध्यक्ष जितेंद्रसिँह कोटड़ामाता, ब्लॉक समन्वयक नारायणसिंह निनामा, ग्राम पंचायत नाटाराम सरपंच बापूलाल जाट, सूर्याखेड़ा सरपंच श्रीमति गुर्जर, प्रतिनिधि राजू जाट, उपसरपंच गोविंदराम पाटीदार, परामर्शदाता हेमंत गोड़, हरिओम गंधर्व, नवांकूर संस्था से दिलीप भटनागर, अशोक दमामी, cm इंटर्न धारणा,नवांकूर सखी कैलाश शर्मा,आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता कविता शर्मा, आँचल पाटीदार, पुष्पा और नवांकूर सखीया विशेष उपस्थित रही। इस अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम अन्तर्गत फलदार पौधे कटहल, जामफल, निम्बू, सीताफल लगाए गए। साथ ही नवांकूर सखीयों को 11-11पौधे वितरित किये गए और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गयी।संभाग समन्वयक शिवप्रसाद मालवीय ने कहा की एक पौधा एक जान अंतर्गत पौधों की देखरेख हमें करना चाहिए। साथ ही मातृशक्ति को पर्यावरण संरक्षण में अहम भागीदारी निभाना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन कवि रजनीश शर्मा ने किया। अंत में आभार परामर्शदाता हरिओम गंधर्व ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *