ग्राम ओसरना में नाले से हटवाया जा रहा अतिक्रमण पिछले वर्ष अतिवृष्टि से घरों में घुसा था पानी, अब मिलेगी राहत

Blog

 

 

मंदसौर/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)– मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में जिलेभर में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत वर्षा पूर्व तैयारियों को लेकर आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गरोठ अनुभाग के ग्राम ओसरना, तहसील भानपुरा में नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम राहुल चौहान ने बताया कि गत वर्ष अतिवृष्टि के दौरान नाले का प्रवाह बाधित होने से वर्षा का पानी ग्रामवासियों के घरों में प्रवेश कर गया था, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। आगामी वर्षा ऋतु में ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए प्रशासन द्वारा नाले को अतिक्रमण मुक्त करने की पहल की गई है।

संबंधित अतिक्रमणकर्ता को समझाइश दी गई, जिसके बाद उसके द्वारा स्वयं ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। नाले से अतिक्रमण हटने के बाद जल निकासी सुचारु होगी तथा वर्षा के दौरान जलभराव की समस्या से ग्रामीणों को राहत मिलेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *