दिव्यांग हितग्राही खोमीन के जीवन को मिली नई रफ्तार, ट्राइसाइकिल बनी आत्मनिर्भरता का आधार*

Blog

 

 

 

*शिव शर्मा की रिपोर्ट

 

मोहला । शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। इसका जीवंत उदाहरण विकासखंड अंबागढ़ चौकी की ग्राम पंचायत हांडीटोला निवासी खोमीन कल्लो हैं, जिन्हें समाज कल्याण विभाग द्वारा सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ट्राइसाइकिल प्रदान की गई।

खोमीन कल्लो 40 प्रतिशत दिव्यांगता बौनापन से प्रभावित हैं। शारीरिक चुनौती के कारण उन्हें रोजमर्रा के कार्यों तथा एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे कई बार सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होना भी मुश्किल हो जाता था।

सुशासन तिहार 2026 के दौरान ग्राम हांडीटोला में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में उनकी आवश्यकता को देखते हुए समाज कल्याण विभाग द्वारा ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई। इस सहायता से अब उनके लिए आवागमन आसान हो गया है और वे अपने दैनिक कार्य अधिक सुविधा एवं आत्मविश्वास के साथ कर पा रही हैं। खोमीन कल्लो बताती हैं कि ट्राइसाइकिल मिलने के बाद उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है। अब उन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए किसी अन्य व्यक्ति पर निर्भर नहीं रहना पड़ता और वे आसपास के क्षेत्रों में आसानी से आ-जा सकती हैं। इस सहायता ने उनके आत्मविश्वास को नई उड़ान दी है तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मजबूती प्रदान की है।

उन्होंने इस सहयोग के लिए शासन, जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी समस्या को समझकर समय पर सहायता उपलब्ध कराई गई, जिससे उनके जीवन की कठिनाइयां काफी हद तक कम हुई हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *