मंदसौर /नाहरगढ (तुलसीराम राठौर)— पुलिस मुख्यालय द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत मंदसौर पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक मन्दसौर विनोद कुमार मीना (भा.पु.से.) के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मन्दसौर तेरसिंह बघेल एवं सीएसपी मन्दसौर जितेन्द्रसिंह भास्कर के कुशल मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी नईआबादी मंदसौर उनि कुलदीपसिंह राठौर के नेतृत्व मे मंदसौर पुलिस द्वारा सुनियोजित कार्यवाही करते हुए एक अंतर्राज्यीय ड्रग्स तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया गया तथा गिरोह के 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
नई आबादी पुलिस को दिनांक 31.05.2026 को विश्वसनीय मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना द्वारा विशेष टीम गठित की गई जो टीम के द्वारा रणनीतिक रूप से घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों को रोककर तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 20 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) बरामद की गयी तथा थाना नई आबादी पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 89/26 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। पुलिस द्वारा तस्करी व पायलटिंग में प्रयुक्त कुल 02 चार पहिया वाहन जप्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त आरोपियों के कब्जे से 07 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी तकनीकी एवं साइबर विश्लेषण के माध्यम से जांच की जा रही है। प्ररंभिक पूछताछ में यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय होकर मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त थे। गिरोह के अन्य सदस्यों, सप्लायर नेटवर्क एवं वित्तीय लेनदेन के संबंध में विस्तृत जांच जारी है।
जप्त मश्रका 20 किलो ब्राउन शुगर (स्मैक) अवैध मादक पदार्थ तथा 01 सुजुकी एस क्रॉस कार व 01 हूंड़ाई क्रेटा कार कीमती 33 लाख रुपये। कुल 07 मोबाईल फोन कीमती 2.5 लाख रुपये।
गिरफ्तार आरोपी हेमंत पिता पूनम चंद्र वर्मा उम्र 50 वर्ष निवासी सृष्टि परिसर भानगढ़ का रोड इंदौर,
मोना पति स्वर्गीय रमेश सेन उम्र 48 वर्ष निवासी नंदा नगर पाटनीपुरा इंदौर, राहुल पिता लक्ष्मण लाल मीणा उम्र 36 वर्ष माली खेड़ा प्रतापगढ़ राजस्थान , सुभाष उर्फ पिंटू पिता भंवरलाल नाहर जाति गुर्जर उम्र 46 वर्ष निवासी ४/४५ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी प्रतापगढ़ राजस्थान, जितेंद्र उर्फ कारू पिता मांगीलाल मीणा उम्र 35 वर्ष निवासी माली का खेड़ा प्रतापगढ़ राजस्थान ।
फरार आरोपी अजीज उर्फ एजाज निवासी प्रतापगढ़ राजस्थान । महत्वपूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक कुलदीप सिंह राठौर थाना प्रभारी नई आबादी, उप निरीक्षक विनय बुंदेला थाना वायडी नगर, प्रधान आरक्षक आशीष बैरागी साईबर सेल मंदसौर, आरक्षक मनीष बघेल साईबर सेल मंदसौर, आरक्षक मुज्जफरउद्दीन साईबर सेल मंदसौर तथा नई आबादी पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।
फोटो
मन्दसौर में पकड़ाई ड्रग्स मामलें में गृह मंत्रालय के साथ ही कार्यवाई की प्रसंशा डीजीपी कैलाश मकवाणा ने की है तथा मंदसौंर पुलिस की कार्यवाही पर लिखा-अत्यंत सराहनीय कार्यवाही है
डीजीपी कैलाश मकवाणा ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की
मन्दसौर एसपी विनोद कुमार मीना के नेतृत्व वाली टीम ने जिले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए करीब 40 करोड़ कीमत की 20 किलोग्राम ड्रग्स ब्राउन शुगर पकड़ने की कारवाई को अंजाम दिया था।उक्त कार्रवाई को मध्य प्रदेश गृह मंत्रालय ने सराहा तथा स्वयं मध्य प्रदेश पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने कार्रवाई की प्रशंसा,सराहना करते हुए कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
